देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन: मृतकों का आंकड़ा 734 पहुंचा, 2,498 लोग अब भी लापता; राहत व बचाव में जुटी सेना

 

काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भूस्खलन के पांच दिन बाद हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है, जबकि 2,498 लोग अब भी लापता हैं।

सुरक्षाकर्मियों और विदेशी नागरिकों समेत हजारों लापता

लापता लोगों में नेपाल पुलिस के 27, नेपाली सेना के 45, आर्म्ड पुलिस फोर्स के 13, कस्टम कार्यालय के 15 और इमिग्रेशन विभाग के 4 कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से 933 लोग, मकवानपुर से 65 और 589 विदेशी नागरिक संपर्क से बाहर हैं। चितवन (259), नवलपरासी पूर्व (184), नुवाकोट (52), धाडिंग (50) और गोरखा (58) सहित कई जिलों में बड़े पैमाने पर लोग लापता हैं। चीन-नेपाल सीमा पर स्थित ग्यिरोंग पोर्ट से भी 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक (जिनमें 49 भारतीय शामिल हैं) लापता बताए जा रहे हैं।

युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य

आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए 8,400 से अधिक सैनिकों सहित कुल 19,895 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। नेपाली सेना ने तिमुरे, धुंचे और हाकुबेसी इलाकों से 4 चीनी नागरिकों सहित 183 लोगों को सुरक्षित निकाला है। हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे 279 कर्मियों तथा 227 विदेशी पर्यटकों को हेलिकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

चिकित्सा दल तैनात

आपदा क्षेत्रों में घायलों के त्वरित उपचार के लिए विशेष सर्जिकल मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। विभिन्न अस्पतालों में 242 घायल व्यक्तियों का उपचार जारी है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार भूस्खलन के बावजूद सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा लापता लोगों की खोजबीन युद्ध स्तर पर जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button