बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी: निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका; 10 हजार की इनामी अधिकारी अब भी फरार

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में जमीन सौदेबाजी, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के बहुचर्चित मामले में मुख्य आरोपी निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई गई उनकी अग्रिम जमानत याचिका को एडीजे कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खारिज कर दिया है।

तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम, एसआईटी कर रही तलाश

मामला दर्ज होने के बाद से निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, उनका फाइनेंसर क्षितिज राज बारापात्रे और कागजी खरीदार मारूफ अहमद हनफी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) इनकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह है पूरा मामला

जांच के अनुसार, सीएसपी रहते हुए नेहा पच्चीसिया पर हत्या के एक आरोपी को लाभ पहुंचाने के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने 90 दिनों तक अदालत में चार्जशीट पेश नहीं होने दी, जिसके चलते आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई। इसके एवज में आरोपी की करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये मूल्य की बेशकीमती जमीन को अपने करीबियों के नाम पर मात्र 18 लाख रुपये में खरीद लिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

Author

Related Articles

Back to top button