बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

निगरी में समरसता संकल्प अभियान का भव्य स्वागत

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर कलश यात्रा और पूजन के साथ ग्रामीणों ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

सिंगरौली। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान की रथ यात्रा का सेक्टर निवास अंतर्गत ग्राम पंचायत निगरी में कलश यात्रा एवं पूजन के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मातृशक्ति एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच समानता, आपसी भाईचारा, बंधुत्व और सौहार्द की भावना को मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से संत गुरु रविदास महाराज के समतामूलक समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके प्रसिद्ध संदेश “ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।” के माध्यम से सामाजिक समानता और न्याय का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कमलेश्वर सिंह, लालपति सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि अजय प्रजापति, उपसरपंच गोविन्द प्रसाद जायसवाल, नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी के कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू, रोजगार सहायक विनोद कुमार साहू, पंच जेपी जायसवाल, पावन कुमार साहू, शिवप्रसाद साकेत, शिवकुमार साकेत, पप्पू साकेत सहित मातृशक्ति एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button