बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

मोरवा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 2024 से शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

सिंगरौली। शादी का झांसा देकर युवती का कथित रूप से शारीरिक शोषण करने के मामले में मोरवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना मोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह आरोपी रामप्रकाश साहू को स्कूल के समय से जानती थी और पिछले करीब दो-तीन वर्षों से दोनों के बीच बातचीत थी। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी उसे अपने साथ ले गया और अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत के मुताबिक 21 सितंबर 2024 को आरोपी युवती को गोरबी बस स्टैंड से बैढ़न के बलियरी क्षेत्र स्थित किराये के मकान में ले गया। यहां शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ संबंध बनाए गए। अक्टूबर 2024 में पीड़िता के गर्भवती होने के बाद भी आरोपी ने शादी नहीं की।पीड़िता के अनुसार जून 2025 में आरोपी उसे अपने घर ले गया, लेकिन दोनों के अलग-अलग जाति के होने के कारण परिजनों द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने पर घर के पीछे झोपड़ी बनाकर उसे रखा गया। जुलाई 2025 में पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी आरोपी द्वारा शादी नहीं की गई।

रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार होने का आरोप
शिकायत में बताया गया कि 25 मार्च 2026 को आरोपी पीड़िता और उसके बच्चे को साथ लेकर कमाने-खाने के लिए बाहर जाने की बात कहकर मोरवा रेलवे स्टेशन पहुंचा। आरोप है कि वहां वह दोनों को छोड़कर फरार हो गया। बाद में शादी से इनकार किए जाने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 517/26 दर्ज कर धारा 87, 69 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा
थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से फरार होने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रामप्रकाश साहू पिता रामभजन साहू, निवासी रमपुरवा, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोशनी कुर्मी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
सराहनीय भूमिका: निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अर्चना धुर्वे, उप निरीक्षक शेषमणि टांडिया, सहायक उप निरीक्षक छत्रपाल पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक पिन्टू राय एवं महिला आरक्षक ज्योति तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button