ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: खड़गे के कथित शुद्धिकरण और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई का जताया विरोध

सिंगरौली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान भाजपा द्वारा कथित रूप से किए गए शुद्धिकरण और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी नेता का अपमान और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया ने कहा कि देश संविधान से चलता है, किसी व्यक्ति या संगठन की मनमानी से नहीं। उन्होंने कहा कि कानून के तहत किसी राजनीतिक नेता के खिलाफ कार्रवाई हो तो उसका आधार स्पष्ट और निष्पक्ष होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। युवा कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समानता के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रदेश सचिव विजय सिंह बिष्ट, कुंदन पाण्डेय, कमल नारायण सिंह, संजय द्विवेदी, दीपक दुबे, अभिजीत दुबे, दानिश, पांचाल यादव, प्रिंस कपूर, अहमद राजा, राहुल गुप्ता, मीनार हुसैन, खलीफा पठान, रजा खान, तहसीन, राहुल पाण्डेय, सौरव पाण्डेय, श्रवण दुबे, ब्रजेंद्र शर्मा, आयुष सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।युवा कांग्रेस ने कहा कि संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button