उतर प्रदेशक्राइम न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

36 घंटे में बोलेरो चोरी का खुलासा, सिंगरौली का आरोपी गिरफ्तार

शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की बोलेरो, मोटरसाइकिल और वाहन की नंबर प्लेट की बरामद

शक्तिनगर। शक्तिनगर पुलिस ने बोलेरो वाहन चोरी की घटना का 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बोलेरो, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल और बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को विकास पाण्डेय ने शक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी के नाम पंजीकृत बोलेरो वाहन क्रमांक जेएच 01 सीई 0558 को 25 अगस्त की रात एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से करीब 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। 26 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे वाहन वहां नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर मामला दर्ज कराया गया।

शिकायत के आधार पर थाना शक्तिनगर में अपराध क्रमांक 163/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने सुरागरसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली को 1 सितंबर की रात करीब 10:03 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बोलेरो वाहन, हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 एमएफ 1040 और बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद की। बरामदगी के आधार पर प्रकरण में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, हेड कांस्टेबल दिनेश गौतम और कांस्टेबल अमृतलाल की भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button