ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अदाणी फाउंडेशन की पहल: खनुआ में उभरती ग्रामीण तीरंदाजी प्रतिभाओं को मिला मंच

खेलों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास

सिंगरौली, : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम खनुआ स्थित एपीएमडीसी डीएवी मॉडल स्कूल में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। धिरौली एवं सुलियरी प्रोजेक्ट के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अदाणी फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल में खेल संस्कृति को मजबूत करना, बच्चों को शारीरिक रूप से सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया गया कि खेल न केवल व्यक्तित्व विकास का माध्यम हैं, बल्कि भविष्य में एक बेहतर करियर विकल्प भी बन सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान एपीएमडीसी डीएवी मॉडल स्कूल के प्राचार्य एवं ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती सुनीता प्रजापति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलों को विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।

अंडर-10 के बालक वर्ग में वर्षांत शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में अंशिका उपाध्याय विजेता रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में सतीश विश्वकर्मा तथा बालिका वर्ग में वर्षा शाह ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-15 बालक वर्ग में प्रिंस विश्वकर्मा और बालिका वर्ग में काजल गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में विक्रम सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके प्रयास, उत्साह और खेल प्रदर्शन के लिए मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे प्रतिभागी विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह भी दर्शाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है; आवश्यकता है तो उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की। अदाणी फाउंडेशन की ऐसी पहलें बच्चों को अपनी क्षमता पहचानने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित यह आयोजन “खेलो, स्वस्थ रहो और अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाओ” के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button