बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

डीपीएस विंध्यनगर के छात्र आर्यन जायसवाल को मिला प्रतिभा सम्मान

मध्यप्रदेश सरकार की योजना के तहत 12 हजार रुपए का पुरस्कार; प्रदेश स्तर पर सिंगरौली के छात्र का चयन, जिला शिक्षा अधिकारी ने जताया गर्व

सिंगरौली। जिले के प्रतिष्ठित डीपीएस विंध्यनगर के मेधावी छात्र आर्यन जायसवाल का चयन मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिभा सम्मान योजना के तहत हुआ है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र को 12 हजार रुपए का नगद पुरस्कार चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने छात्र को पुरस्कार राशि का चेक सौंपा।

जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने कहा कि सिंगरौली जिले के छात्र आर्यन जायसवाल का चयन प्रतिभा सम्मान योजना के तहत हुआ है। पूरे प्रदेश में इस योजना के लिए सिंगरौली के छात्र का चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। आर्यन की इस उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को मिलने वाला सम्मान अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।आर्यन जायसवाल, पिता राकेश जायसवाल और माता वंदना जायसवाल के पुत्र हैं। उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। आर्यन ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से पढ़ाई में टॉपर रहा है और डीपीएस विंध्यनगर में लगातार दो वर्षों से प्रथम स्थान पर है।

प्राचार्य के मार्गदर्शन को दिया श्रेय
आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य जनार्दन पांडे के मार्गदर्शन और स्नेह को दिया। उसने कहा कि प्राचार्य का उसके प्रति हमेशा विशेष स्नेह रहा है और उनके मार्गदर्शन से उसे लगातार पढ़ाई में बेहतर करने की प्रेरणा मिली।

आर्यन ने बताया कि उसका बड़ा भाई भी पढ़ाई में उत्कृष्ट रहा है। परिवार में पढ़ाई को लेकर हमेशा सकारात्मक माहौल मिला। उसके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं और वे उसे लगातार मेहनत तथा पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। आर्यन ने कहा कि माता-पिता का मार्गदर्शन उसके आने वाले भविष्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रतिभा सम्मान योजना के तहत मिली इस उपलब्धि से आर्यन के परिवार, विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने भी छात्र की सफलता पर उसे शुभकामनाएं दीं।

Author

Related Articles

Back to top button