बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्राम पंचायत खुटार सहित जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

सिंगरौली,/ ग्राम पंचायत खुटार सहित जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर ग्राम पंचायतों द्वारा मंदिरों एवं आसपास के धार्मिक स्थलों की विशेष साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया गया।

इस अवसर पर मंदिरों को सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती एवं भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए और जन्मोत्सव को भक्तिभाव के साथ मनाया।

ग्राम पंचायत खुटार सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ सजावट की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा जयकारों के साथ आरती एवं पूजा-अर्चना की गई।

ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button