बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी सांदीपनि स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बने बच्चे रहे आकर्षण का केंद्र

रंगोली, चित्रकला, संगीत, वाद-विवाद और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चितरंगी। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली, चित्रकला, संगीत, वाद-विवाद और फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। नन्हे विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों और नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। चित्रकला व रंगोली में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं से संबंधित आकर्षक चित्र बनाए।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, कर्मयोग और उनके संदेशों पर विचार रखे, जबकि संगीत प्रतियोगिता में भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।

प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन ज्ञान, कर्म, कर्तव्य और धर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन भी किया गया। शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button