बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

बदवार सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, रेडक्रॉस के माध्यम से तीन परिवारों को 20-20 हजार रुपए की सहायता

सिंगरौली/ बदवार में विगत दिवस हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी एवं सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने शुक्रवार को उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सबसे पहले हिनौती निवासी महेंद्र मिश्रा के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी दिवंगत सुपुत्री प्रिय मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से परिवार को ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

इसके पश्चात सांसद पचोखर निवासी अमृतलाल पटेल के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी पुत्रवधू आकांक्षा सिंह पटेल के असामयिक निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। परिवार को रेडक्रॉस के माध्यम से 20,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।
इसी क्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा चदैनीया निवासी स्वर्गीय अमरेश कुमार रावत के निज निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।

 

उन्होंने परिवार के सदस्यों से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। यहां भी रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 20,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि अपनों को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना और उन्हें यथासंभव सहयोग प्रदान करना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Author

Related Articles

Back to top button