बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जीएस प्लाजा के सामने पार्किंग से सड़क बाधित, आए दिन विवाद

 

सिंगरौली। बैढ़न शहर में जलसा के सामने स्थित होटल जीएस प्लाजा में संचालित दुकानों के सामने वाहनों की पार्किंग से सड़क पर आवागमन बाधित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानों पर आने वाले ग्राहक अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जीएस प्लाजा का निर्माण बड़े बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में किया गया है, लेकिन परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानों पर आने वाले वाहनों को सड़क पर खड़ा किया जाता है। इससे सड़क का एक हिस्सा अक्सर वाहनों से घिरा रहता है।लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग को लेकर आए दिन वाहन चालकों और आसपास के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। व्यस्त क्षेत्र होने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।आसपास के रहवासियों ने मामले में सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, पुलिस अधीक्षक सियाज केएम और कलेक्टर गौरव बेनल से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों ने सड़क पर हो रहे कथित अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को हटाकर यातायात सुचारू कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को मौके का निरीक्षण कर पार्किंग व्यवस्था और सड़क पर वाहनों की स्थिति की जांच करनी चाहिए, ताकि आवागमन बाधित न हो और विवाद की स्थिति पर रोक लग सके।

Author

Related Articles

Back to top button