बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रभारी मंत्री संपतिया उइके के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

बरगवां स्थित मां दुर्घटा मंदिर में चढ़ाई चुनरी, दीर्घायु की कामना

सिंगरौली।मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) की कैबिनेट मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ बरगवां स्थित प्रसिद्ध आदि शक्ति माँ दुर्घटा मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने माता रानी को चुनरी अर्पित की और विधि-विधान से पूजन कर प्रभारी मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ भी किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। माता रानी से यही प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ रहकर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ती रहें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button