बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शक्तिनगर थाने में गूंजा हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की का जयघोष

धूमधाम भक्तिमय बातावरण में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

सिंगरौली- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को थाना परिषद अनपरा व शक्तिनगर के साथ बीना चौकी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आई। मंदिर परिसर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।थाना परिषद व मंदिर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। कार्यक्रम में अनपरा के थाना अध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव शक्तिनगर के थाना अध्यक्ष सतेंद्र राय बीना चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी भगवान का जन्मोत्सव के अवसर पर झूला भी झुलाया।

 

दोनों पुलिस अधिकारियों ने उर्जांचल वासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं और उनके विभिन्न प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद दर्शकों पुलिस, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्ति और उत्साह से भर गया। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का इंतजार श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ किया। मध्यरात्रि में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण और जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

 

जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस आयोजन ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल में एक साथ पर्व मनाने का अवसर दिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न जगहों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केसरी, रेणुपावर के एच आर हेड आशीष पाण्डेय,एनसीएल ककरी पीओ एस झा जी एम पी ओ मयंक सिंह, समाजसेवी आर डी सिंह,एसटीसी के प्रदीप राय, कुशाग्र राय, शेषनाथ सिंह, रिया प्लेस के एमडी फिरतू राम यादव,प्रमोद तिवारी बाबा,मनीष श्रीवास्तव, सरयुग बैसवार, बहादुर सिंह, अशोक सिंह, मनोज सिंह, एस के दास,सपा नेता व होटल श्री राम इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक रंग बहादुर यादव,शशि शरण,कुंदन सिंह, कृष्णा सिंह, अखिलेश भटनागर,चंद्रमौली मिश्र आदि मौजूद रहे, देर रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में टी सीरीज के औरंगाबाद के गायक सनोज सागर पटना से भारती निषाद,अनपरा से गोविंद ठाकुर ने अपने भक्ति गीतों कृष्ण भजन से श्रोताओं को भक्ति रंग में सराबोर कर दिया।इस अवसर पर स्थानीय लोगों के अलावा थाने के अधिकारी, कर्मचारीगण और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button