देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिवाली से पहले चीनी के दाम में उछाल, 6 दिन में 17% तक महंगी हुई चीनी

त्योहारी मांग और आपूर्ति में कमी से बढ़े भाव, कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार सतर्क

नई दिल्ली। दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में तेजी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में त्योहारी मांग और आपूर्ति के बीच अंतर के कारण 6 दिनों में चीनी के एक्स-मिल भाव 13 से 17% तक बढ़ने की जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चीनी का एक्स-मिल भाव 6 अक्टूबर को 4,600 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 12 अक्टूबर तक बढ़कर 5,200 रुपये हो गया। वहीं, महाराष्ट्र में भाव बढ़कर 5,100 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया।

चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात को मंजूरी देने और स्टॉक पर नियंत्रण जैसे कदम उठाए हैं। इससे पहले बाजार में अतिरिक्त 3 लाख टन चीनी जारी किए जाने की भी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाने की चुनौती बनी हुई है।

दूसरी ओर, गन्ना किसान चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य 31 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर 12 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। सरकार ने किसानों की समस्याओं पर विचार के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की बात कही है।

चीनी की कीमतों में आगे क्या बदलाव होगा, यह नई आपूर्ति, सरकारी कदमों और आगामी पेराई सत्र पर निर्भर करेगा।

Author

Related Articles

Back to top button