बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गनियारी अंबेडकर चौक पर राखड़ का अंबार, उड़ती धूल से दुकानदार और राहगीर परेशान

सिंगरौली। गनियारी स्थित अंबेडकर चौक तिराहे पर जमा राखड़ लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वाहनों की आवाजाही के दौरान राखड़ उड़कर आसपास की दुकानों में पहुंच रही है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हवा में राखड़ उड़ने से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।

तिराहे से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में राखड़ का उड़ना स्वास्थ्य और आसपास के वातावरण को लेकर चिंता बढ़ा रहा है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि अंबेडकर चौक तिराहे पर जमा राखड़ को तत्काल हटाया जाए। साथ ही, राखड़ उड़ने से रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव और साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि दुकानदारों और राहगीरों को राहत मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button