बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वैढ़न बस स्टैंड पर बेतरतीब ठेलों से आवागमन बाधित, विवाद की स्थिति

सिंगरौली। वैढ़न बस स्टैंड परिसर और आसपास सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े ठेलों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे बस स्टैंड आने-जाने वाले यात्रियों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेले बेतरतीब तरीके से लगाए जाने के कारण सड़क पर जगह कम हो जाती है और छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति भी बनती रहती है।

स्थानीय स्तर पर ठेला लगाने के लिए निर्धारित स्थान नहीं होने से समस्या बढ़ रही है। ऐसे में नगर निगम और यातायात पुलिस से बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण कर ठेला संचालकों के लिए व्यवस्थित स्थान निर्धारित करने की मांग की जा रही है। साथ ही सड़क से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है, ताकि यात्रियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button