बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कोतवाली पुलिस की मादक पदार्थों पर सर्जिकल स्ट्राइक

बिजली के बंद बॉक्स में छिपाकर रखा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक रियाज के.एम. के सख्त निर्देशों पर बैढ़न पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में कोतवाली बैढ़न पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड मारते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 352 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि बलियरी इलाके में एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में है और उसने माल कहीं छिपाकर रखा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री हेमन्त कुमार के मार्गदर्शन में तुरंत एक टीम गठित कर मौके पर रेड की गई। पुलिस ने संदेही चन्द्रप्रकाश शाह उर्फ राकेश शाह (उम्र 33 वर्ष, पिता खजांची शाह), निवासी बलियरी वार्ड क्रमांक 39 को धर दबोचा।

जब पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने गांजा छिपाने की जगह उगल दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नीम के पेड़ के पास स्थित एक बंद बिजली के बॉक्स की तलाशी ली, तो उसके अंदर एक सफेद पन्नी में छिपाकर रखा हुआ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से माल का वजन किया, तो वह कुल 352 ग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने गांजे को जब्त कर आरोपी चन्द्रप्रकाश शाह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1357/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

गांजा तस्कर को पकड़ने की इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) सजीत सिंह, सउनि भगवानदास प्रजापति, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा और प्रधान आरक्षक अजीत सिंह परिहार का सराहनीय योगदान रहा।

Author

Related Articles

Back to top button