बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
हिरवाह तिराहे पर अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार

सिंगरौली। बैढ़न पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की नीले रंग की सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिंगरौलिया से गनियारी की ओर अवैध रेत ले जाई जा रही है। हिरवाह तिराहे पर पुलिस ने घेराबंदी की तो चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने रेत सहित वाहन जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 1354/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी सहित बैढ़न पुलिस टीम की भूमिका रही।













