राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह का सिंगरौली आगमन आज
राज्यमंत्री बर्दी में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में होंगी शामिल

सिंगरौली,। मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह 15 एवं 16 अक्टूबर को सिंगरौली जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे 16 अक्टूबर को चितरंगी विकासखंड के ग्राम बर्दी में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में शामिल होंगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह 15 अक्टूबर को भोपाल से विमान द्वारा रीवा पहुंचेंगी। इसके पश्चात वे सड़क मार्ग से चितरंगी के लिए रवाना होंगी तथा रात्रि विश्राम चितरंगी में करेंगी।
राज्यमंत्री 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे चितरंगी से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे ग्राम बर्दी पहुंचेंगी और वहां आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में सहभागिता करेंगी। शिविर के उपरांत वे शाम 4:30 बजे ग्राम पंचायत धरौली पहुंचकर स्वर्गीय गोविंद शुक्ला के निधन पर उनके परिजनों से भेंट करेंगी तथा शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। इसके पश्चात राज्यमंत्री शाम 5:30 बजे चितरंगी लौटेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 7 बजे चितरंगी से बैढ़न के लिए प्रस्थान करेंगी तथा रात्रि 8:30 बजे बैढ़न पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी।













