बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

महान नदी में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मवेशी चराने निकले थे घर से

 

सिंगरौली। जिले में मवेशी चराने के लिए घर से निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग भालू कोल का शव दूसरे दिन महान नदी में मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग भालू कोल घर से मवेशी चराने के लिए निकले थे, लेकिन शाम होने के बाद भी वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। परिजन और अन्य लोग उनकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे दिन कुन्दवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत महान नदी में उनका शव मिला।

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Author

Related Articles

Back to top button