ऑपरेटिंग क्लब में डांडिया की धूम, गीत-संगीत की मस्ती में झूमे अनपरा के रहवासी
मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कटियार ने आयोजकों प्रायोजकों एवं विजेता को किया सम्मानित

सिंगरौली –
अनपरा तापीय परियोजना के ऑपरेटिंग क्लब में आयोजित ओपन डांडिया नृत्य कार्यक्रम में गीत-संगीत की धुन पर रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से मनोरंजन का भरपूर आनंद उठाया।
डांडिया की पारंपरिक धुनों पर प्रतिभागियों ने कदम से कदम मिलाकर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में रहवासियों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। गीत-संगीत और नृत्य के संगम ने आपसी मेलजोल, सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक एकता को भी मजबूती प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कटियार ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मंच से आयोजकों एवं प्रायोजकों डांडिया किंग को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान डांडिया किंग सहित आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की गई।
सम्मान समारोह ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। आयोजकों एवं प्रायोजकों ने भी आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
ऑपरेटिंग क्लब में आयोजित इस डांडिया कार्यक्रम ने रहवासियों को रोजमर्रा की व्यस्तता से अलग हटकर एक साथ आनंद मनाने का अवसर प्रदान किया। गीत-संगीत, नृत्य और उत्साह से सराबोर यह आयोजन उपस्थित लोगों के लिए मनोरंजन के साथ यादगार का फिर अनुभव बन गया।













