मोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता नाबालिग बालिका के साथ गैंगरेप करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया

सिंगरौली -पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के० एम० के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अमित कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह की टीम द्वारा नाबालिग बालिका के साथ गैंगरेप करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया।
फरियादिया नाबालिग लड़की अपने मां के साथ उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 11.10.2026 को अपनी मां के साथ समय करीबन 10:30 बजे रात अपने घर के पास रामलीला देखने गई थी। आधे घंटे बाद समय करीबन 11:00 बजे मां रामलीला देखकर वापस घर आ रही थी, तभी अचानक मेरे पेट में दर्द होने लगा। तब मैं अपनी मां को बताकर शौच करने के लिए चली गई।
मां बोली कि मैं घर जा रही हूं, तुम जल्दी घर आ जाना। शौच करने के बाद मैं जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ी तो वहां पहले से मौजूद केशराम सिंह गोंड, जितेंद्र सिंह गोंड एवं विधि विरुद्ध बालक आ गए। तब केशराम सिंह गोंड मुझे उठाकर खेत के अंदर तरफ ले गया और खेत में ले जाकर मुझे जमीन पर पटक दिया।
मैं चिल्ला रही थी, तो केशराम मेरा मुंह दबा लिया और उसके साथी जितेंद्र सिंह गोंड एवं विधि विरुद्ध बालक दोनों मेरा एक-एक हाथ पकड़ लिए। फिर केशराम जबरन मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 529/26, धारा 65(1), 70(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 3, 4, 5 पॉक्सो एक्ट का कायम कर जांच में लिया गया।
उक्त सूचना को थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं स्टाफ के साथ घटनास्थल रवाना होकर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु थाना प्रभारी मोरवा द्वारा एक टीम का गठन किया गया।
तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी भागने के फिराक में हैं। टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सूरज सिंह उर्फ केशराम सिंह गोंड, पिता लाले सिंह गौड़ उम्र 20 वर्ष एवं जितेंद्र सिंह, पिता जिया सिंह, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी चुरकी बैरा टोला, थाना मोरवा, जिला सिंगरौली (म.प्र.) को तत्काल गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया जाकर सभी को जेल भेजने हेतु न्यायालय पेश किया गया।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में मोरवा निरीक्षक- ज्ञानेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक- एन.पी. तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक- जयराम प्रसाद गुप्ता, महिला आरक्षक- नूरली सिसोदिया, गायत्री उईके, आरक्षक- सर्वेश यादव, अमित द्विवेदी, रियाज आलम एवं संजू धुर्वे की भूमिका रही।













