जिला अस्पताल बैढ़न से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद
वार्ड बॉय की स्कूटी लेकर हुआ था फरार, पुलिस ने 30 हजार रुपये कीमत का वाहन किया जब्त

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित जिला अस्पताल परिसर से स्कूटी चोरी के मामले में बैढ़न पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत की स्कूटी जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवजीवन बिहार सेक्टर-4 निवासी नसीर मोहम्मद जिला अस्पताल बैढ़न में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 31 जुलाई 2026 को अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 66 एसए 4037 अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। ड्यूटी समाप्त होने पर वापस लौटे तो स्कूटी गायब मिली। तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में बैढ़न थाने में अपराध क्रमांक 1011/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। विवेचना के दौरान 14 अक्टूबर को पुलिस ने रामअवध शाह (33), निवासी रमपुरवा दादर, थाना बरगवां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर वाहन बरामद कर जब्त कर लिया गया।
इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक शिवकांत बागरी, प्रधान आरक्षक राय सिंह और प्रधान आरक्षक अजीत सिंह का योगदान रहा।













