बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला कोर्ट के बाहर अवैध पार्किंग वसूली को लेकर विवाद, कर्मचारी पर अभद्रता और धमकी का आरोप

सिंगरौली-जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित जिला न्यायालय (कोर्ट) के बाहर शुक्रवार सुबह पार्किंग शुल्क मांगने को लेकर जमकर विवाद हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक और पार्किंग कर्मचारी के बीच तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों व सामने आई जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने पर युवक द्वारा कर्मचारी को थप्पड़ भी मारा गया।

 

​सड़क पर खड़ी कार से शुल्क मांगने का आरोप

 

​स्थानीय निवासी योगेश प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि पार्किंग कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जबरन पार्किंग शुल्क की मांग की। योगेश के अनुसार, उन्होंने अपनी कार निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ी नहीं की थी, बल्कि सड़क किनारे खड़ी की थी क्योंकि उन्हें कुछ ही देर के लिए किसी काम से जाना था। इसी दौरान पार्किंग कर्मचारी पहुंचा और अवैध रूप से शुल्क मांगने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारी ने जबड़ा तोड़ने की धमकी दी और गाली-गलौज की। घटना के समय युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

 

​नगर निगम का स्पष्टीकरण: कोर्ट के बाहर वसूली का अधिकार नहीं

 

​मामले में नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर.पी. वैश्य ने स्पष्ट किया है कि सामुदायिक भवन के पास खाली जमीन को वाहन पार्किंग के लिए अधिकृत किया गया है, जिसका ठेका राजू सिंह को दिया गया है।

 

​डिप्टी कमिश्नर ने यह भी साफ किया कि ठेकेदार को जिला कोर्ट के बाहर सड़क से वाहन पार्किंग शुल्क वसूलने का कोई अधिकार नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट के बाहर शुल्क वसूलने की पुष्टि होती है, तो संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

​इस घटना के बाद से जिला कोर्ट परिसर के बाहर पार्किंग व्यवस्था और अवैध वसूली को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button