बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गनियारी में निकली विशाल चुनरी यात्रा, 200 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

काली मंदिर से शुरू हुई यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए केशव नगर नवदुर्गा पंडाल पहुंची, आरती-पूजन के बाद हुआ प्रसाद वितरण

सिंगरौली। केशव नगर गनियारी बैढ़न में नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस यात्रा में लगभग 200 मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

चुनरी यात्रा की शुरुआत काली मंदिर परिसर में मां काली को चुनरी अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद यात्रा मस्जिद चौक, हरिहर चौराहा, तुलसी मार्ग, अंबेडकर चौक और गनियारी होते हुए केशव नगर गनियारी स्थित नवदुर्गा पंडाल पहुंची। यहां समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आरती-पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

समिति के सदस्यों और मातृशक्तियों की रही सहभागिता

विशाल चुनरी यात्रा में गोविन्द प्रसाद पाण्डेय, डीएन सिंह, डॉ. डीके मिश्रा, विनोद पाण्डेय, मिथिलेश मिश्रा, सजन अग्रवाल, शारदा प्रसाद त्रिपाठी, कामता नाथ केसरवानी, राजाराम केसरी, संजय ताम्रकार, राजू गुप्ता, जितेंद्र सिंह, सुमित पाण्डेय, शिवेन्द्र पाण्डेय, विवेक कुमार त्रिपाठी, बृजेश शुक्ला, सतेंद्र पाण्डेय, अनिल अग्रवाल, उमेश गुप्ता, रंगबहादुर सिंह, शंकर केसरी, उदय राज केसरी, चंदन मोदी, प्रमोद मोदी, कन्हैया मोदी, दानी मोदी, राजू जायसवाल, जय नरवानी और विष्णु चौरसिया सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

वहीं, मातृशक्तियों में मीनू पांडे, रश्मि मिश्रा, आशा केसरी, अन्नपूर्णा राय, शकुंतला सिंह, सुनैना सिंह, शर्मिला सिंह और अनीता गुप्ता सहित अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन में श्रद्धालुओं की भागीदारी से धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।

Author

Related Articles

Back to top button