आईटीआई में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 56 अभ्यर्थियों का चयन
बीकेटी टायर्स, गुजरात द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 64 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किए गए ऑफर लेटर

सिंगरौली, 17 अक्टूबर 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सिंगरौली में शनिवार को बीकेटी टायर्स, भुज, कच्छ, गुजरात द्वारा एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 64 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कंपनी द्वारा आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत 56 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया तथा उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार से जोड़ना था। प्लेसमेंट ड्राइव में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में संस्था के प्राचार्य श्री ऋषभ सिंह, कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) विभाग के प्रतिनिधियों, संस्था के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) श्री ओ.पी. वैश्य सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस आयोजन के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।













