बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
सरई में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक घायल
खनुवा जमगड़ी वन चौकी पुल के पास हुआ हादसा, सरई पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत खनुवा जमगड़ी वन चौकी पुल के पास ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सरई पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनुवा जमगड़ी वन चौकी पुल के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत हुई। टक्कर के कारण बाइक सवार युवक घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।













