बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

20 से कम घरों वाले टोले-मोहल्लों तक पहुंचेगी बिजली, विधायक रामनिवास शाह ने दिए सूची तैयार करने के निर्देश

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अंडरग्राउंड विद्युत केबलिंग की डीपीआर तैयार करने पर भी हुई चर्चा, विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक कार्यालय में बैठक

सिंगरौली। विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक रामनिवास शाह ने रविवार को बिलौजी स्थित विधायक कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन टोले-मोहल्लों तक बिजली पहुंचाने की योजना पर चर्चा की गई, जहां 20 से कम घर होने के कारण अब तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया है।

विधायक रामनिवास शाह ने ऐसे सभी टोले-मोहल्लों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए, जहां अभी तक बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने क्षेत्र की पात्र बसाहटों तक विद्युत सुविधा का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि छोटे और दूरस्थ टोले-मोहल्लों के रहवासियों को भी बिजली का लाभ मिल सके।

अंडरग्राउंड केबलिंग की डीपीआर पर चर्चा
बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत अंडरग्राउंड विद्युत केबलिंग की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने के संबंध में भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य विद्युत अधोसंरचना को आधुनिक और सुरक्षित बनाना तथा शहरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने की दिशा में आवश्यक पहल करना है।
बैठक में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं, विद्युतीकरण से वंचित बसाहटों और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताया।

विद्युत विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, बैढ़न मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नीरज पांडे, युवा मोर्चा सदस्य अनिल शाह, ए.सी. अजीत सिंह बघेल, नगरीय डी.ई. दिनकर दुबे और ग्रामीण डी.ई. ओ.पी. दुबे सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास, बेहतर मूलभूत सुविधाएं और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। बैठक में लिए गए निर्णयों के माध्यम से विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने और विद्युतीकरण से वंचित बसाहटों तक बिजली पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button