देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन

शस्त्र पूजन कर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश: विहिप

मनोज शर्मा,चंडीगढ़: विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की सदस्यों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया।

दुर्गा वाहिनी की संयोजिका आफरीन सिंह और डॉ. संदीप कौर संधू ने शस्त्र पूजन के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह नारी शक्ति, आत्मरक्षा, साहस तथा धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश देता है।कार्यक्रम में भव्या शर्मा, सूकृता शर्मा, दिव्यांशी गुप्ता, भव्या पॉल और इशिता ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर पंजाब प्रांत विशेष प्रमुख एवं चंडीगढ़ विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री अंकुश गुप्ता, सहमंत्री पंकज शर्मा, महंत मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा और बजरंग दल संयोजक राकेश उप्पल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button