उतर प्रदेशदेश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार

कोन बस स्टैंड के पास पुलिस ने की कार्रवाई, गोवध निवारण अधिनियम में भी दर्ज है मुकदमा

कोन (सोनभद्र)। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार, 18 अक्टूबर की सुबह करीब 6:05 बजे मुखबिर की सूचना पर कोन बस स्टैंड के पास दबिश देकर तीनों को पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र यादव निवासी करईल, हरिदास उरांव निवासी मिटिहिनिया और सुनील कुमार निवासी कुम्हवार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ कोन थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 39/2026 दर्ज है। इसी प्रकरण से संबंधित मुकदमा संख्या 174/2026 में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई थी, जिसमें तीनों वांछित थे।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक वीरेंद्र वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Author

Related Articles

Back to top button