बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ऑपरेशन मुस्कान: 14 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

 

सिंगरौली। नवानगर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहरण के मामले में लापता 14 वर्ष 11 माह की नाबालिग बालिका को ग्राम माजन खुर्द से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 279/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर बालिका की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने पतासाजी कर बालिका को खोज निकाला।

कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पाठक सहित उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button