बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार

 

सिंगरौली। खुटार पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर का नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर और रेत से भरी ट्रॉली जब्त की है। 17 अक्टूबर की रात ग्राम करहिया स्थित पीपल के पेड़ के पास पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

पुलिस ने वाहन जब्त कर अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर की निगरानी में की गई।

Author

Related Articles

Back to top button