बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोबाइल छीनने और बाइक चोरी के मामले का खुलासा, सामान बरामद

 

सिंगरौली। जयंत पुलिस ने मोबाइल छीनने और मोटरसाइकिल चोरी के 2 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब ₹35,000 कीमत का सैमसंग मोबाइल फोन और चोरी की बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 1 मार्च 2026 को जयंत क्षेत्र में बाइक सवारों ने एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया था। इस मामले में अपराध क्रमांक 94/2026 के तहत बीएनएस की धारा 304(2) में प्रकरण दर्ज किया गया था। वहीं, 13 अगस्त 2026 को लक्ष्मी मार्केट, जयंत से हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक क्रमांक MP-66-MJ-7936 चोरी हुई थी। इस संबंध में अपराध क्रमांक 397/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मामलों में पतासाजी कर चोरी की संपत्ति बरामद की।

कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक दीप नारायण, राजेश द्विवेदी और आरक्षक अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button