बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, विधायक रामनिवास शाह सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

राज्यमंत्री राधा सिंह रहीं मुख्य अतिथि, विधि-विधान से पूजन कर राष्ट्र और समाज की सुरक्षा का लिया संकल्प

 

सिंगरौली। विजयादशमी के पावन पर्व पर जिला पुलिस लाइन, पचौर-बैढ़न में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजन कर सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय, धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश का संदेश देता है। शस्त्र पूजन हमारी वीरता, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र तथा समाज की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और धर्म एवं न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री राधा सिंह उपस्थित रहीं। इसके अलावा नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विजयादशमी पर्व की परंपरा के अनुरूप शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए कामना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और विजय का संचार हो।

Author

Related Articles

Back to top button