बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विधायक रामनिवास शाह ने माजन से विंध्यनगर तक निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

राजीव चौक से इंद्रा चौक तक चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा

सिंगरौली। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने माजन स्थित राजीव चौक से विंध्यनगर के इंद्रा चौक तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि क्षेत्र का विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों को इस तरह पूरा किया जाना चाहिए, जिससे आम लोगों को सुविधाओं का लाभ मिले और निर्माण लंबे समय तक उपयोगी बना रहे।

उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता, व्यवस्थित निर्माण और जनहित को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सड़क निर्माण जैसे बुनियादी कार्यों का नागरिकों की दैनिक आवाजाही से सीधा संबंध होता है। ऐसे में निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देना आवश्यक है।विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र में होने वाले सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और जनहित को ध्यान में रखकर संपन्न हों, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Author

Related Articles

Back to top button