बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय दायित्वों का अधिकारी समर्पण भाव से करें निर्वहन – कलेक्टर

कलेक्टर ने अधिकारियों से प्राप्त किया परिचय, ली परिचयात्मक बैठक

 

सिंगरौली, 21 अक्टूबर 2026। सिंगरौली जिले के नवागत कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासकीय सेवाओं का सुचारु संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत आम नागरिक की समस्या से जुड़ी होती है, इसलिए अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और उनके निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा जनहित से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने जनविश्वास शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जन विश्वास शिविर का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देना और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। संबंधित अधिकारी शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करें तथा जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव न हो, उनका निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करें। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संघप्रिय, अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम देवसर श्री शिशिर श्रीकृष्ण श्रीराम, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह बम्हरौलिया, प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम सिंगरौली श्री सुरेश जाधव, एसडीएम चितरंगी श्री देवेंद्र द्विवेदी, एसडीएम माड़ा श्री नंदन तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान, डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा, धर्म प्रकश मिश्रा,सहित जिले के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button