देवसर में कांग्रेस की बैठक, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की आगामी रणनीति पर मंथन
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

सिंगरौली/ कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय देवसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवसर के तत्वावधान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोखन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनके प्रभावी आयोजन को लेकर कमलेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता रामनरेश द्विवेदी, सोशल मीडिया से जुड़े संजय द्विवेदी, संदीप द्विवेदी, प्रज्ञान चतुर्वेदी, अमित मिश्रा, अनिल प्रजापति, लल्ला प्रसाद वैश्य, पूर्व प्रदेश महासचिव राजकुमार दीपांकर, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुखेंद्र साहू, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जनपद सदस्य देवसर लवलेश सिंह, जनपद सदस्य चितरंगी जगत प्रताप सिंह, सहुआर सरपंच वरुण द्विवेदी, जिला कांग्रेस महामंत्री प्राण जायसवाल, संतोष पाठक, प्रवक्ता अखिलेश पांडे, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष दयानिधि दुबे, जिला कांग्रेस सचिव स्लामुद्दीन और पूर्व महामंत्री राजललन पटेल सहित ब्लॉक पदाधिकारी, मंडलम अध्यक्ष, पंचायत कमेटियों के अध्यक्ष, बीएलए, युवक कांग्रेस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













