मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में 11.90 लाख की लागत से बनने वाले आंगनवाड़ी भवन का भूमि पूजन

सिंगरौली-वार्ड नंबर 38, तुलसी बलियरी में आगामी आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल वैस ने 11.90 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले आंगनवाड़ी भवन का विधिवत पूजा-अर्चन कर भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर डीपीओ महिला बाल विकास विभाग जितेंद्र कुमार गुप्ता, परियोजना अधिकारी शैलेंद्र साकेत, उपयंत्री विपिन तिवारी सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक और वार्डवासी उपस्थित रहे। वहीं रामनारायण वैस, राम जियावन वैस, रमेश कुमार शाह, बुल्लू शाह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना शाह, सुनीता शाह और योगेन्द्र वैस ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इसका स्वागत किया।भूमि पूजन समारोह के माध्यम से क्षेत्र में बच्चों के शिक्षा और विकास के लिए एक नया आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

Author

Related Articles

Back to top button