बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तिरंगा रैली निकालकर दिया देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश

सिंगरौली- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिंगरौली द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के अंतर्गत दिनांक 15-08-2026 को प्रात 07 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बैढ़न के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को अपने घरों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना जागृत करने का संदेश दिया।
तिरंगा रैली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बैढ़न से प्रारंभ होकर मेन रोड, माजन मोड़ चौक, जिला पंचायत एवं महापौर बंगला होते हुए निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश आमजन तक पहुंचाया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।

हर घर तिरंगा अभियान-2026 का आयोजन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना तथा प्रत्येक घर एवं सार्वजनिक स्थान पर तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कार्यक्रम में राकेश कुमार मिश्रा ब्लाक समन्वयक बैढ़न खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। तिरंगा रैली में स्कुल के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार उपाध्याय एवं स्कुल के शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे है।

Author

Related Articles

Back to top button