बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम सिंगरौली के आठ नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में दिलाई पद एवं गोपनीयता शपथ,

सिंगरौली, । नगर पालिक निगम सिंगरौली के नवनियुक्त आठ एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर कलेक्टर श्री अस्थाना ने कालिका गुप्ता, किरण सोनी, गिरजा पाण्डेय, मान प्रसाद पाल, सम्पत शाह, किरण सागर खैरवार, नीरज सिंह परिहार एवं हरिदास गुप्ता को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगरीय विकास एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी एल्डरमैनों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ नगर के विकास कार्यों को गति देने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

शपथ ग्रहण समारोह में पार्षद श्रीमती सीमा जायसवाल, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, नगर निगम उपायुक्त श्री आर.पी. बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button