11 वी एग्रीकल्चर की छात्रा ने छात्रावास मे खिड़की के फंदे मे लगाई फांसी,जांच में जुटी कोतवाली पुलिस…

11 वी एग्रीकल्चर की छात्रा ने छात्रावास मे खिड़की के फंदे मे लगाई फांसी,जांच में जुटी कोतवाली पुलिस…
मृतिका छात्रा के परिजनों ने उठाई जांच की मांग
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 बालिका छात्रावास का मामला…

पोल खोल सीधी:-
शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 बालिका में 11वीं एग्रीकल्चर की छात्रा का शव खिडक़ी से लटका मिला है।घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। छात्रा का शव जिस संदिग्ध अवस्था में मिला है और कमरे की दीवार पर लिखे धमकी भरे संदेश ने पूरे मामले को और भी संदेहास्पद बना दिया है। मृतिका छात्रा की पहचान कल्पना जायसवाल पिता राम कृपाल जायसवाल निवासी ग्राम पैगमा, थाना बहरी के रूप में हुई है।वह छात्रावास के एक कमरे में अपनी पांच सहेलियों के साथ रहती थी।रविवार की छुट्टी होने के कारण घटना के समय उसकी दो सहेलियां घर गई हुई थीं और दो बाजार गई थीं। जब उसकी सहेलियां बाजार से लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।पुलिस को मौके से जो तथ्य मिले हैं,वे इस मामले को उलझा दे रहे हैं। छात्रा का शव दुपट्टे से खिडक़ी से लटका हुआ मिला।अजीब बात यह है कि खिडक़ी की ऊंचाई केवल 4.5 फीट थी और मृतिका का आधे से अधिक शरीर जमीन पर रखा हुआ था। इससे भी ज़्यादा संदिग्ध यह है कि शव के पास की दीवार पर *सब मरोगे* जैसा धमकी भरा संदेश लिखा मिला। उधर छात्रा के साथ रह रही संतोषी सेन और हॉस्टल इंचार्ज अमृता सिंह ने बताया कि मृतिका शांत स्वभाव की छात्रा थी। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वहीं मृतका के बाबा पुरुषोत्तम जायसवाल ने शव मिलने की संदिग्ध परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शव मिला है ऐसे में यह हत्या है या आत्महत्या यह कहना मुश्किल है।
दीवार में धमकी लिखने से दहशत का माहौल
बालिका छात्रावास क्रमांक 1 में छात्रा का शव संदिग्ध हालत में दुपट्टे से बनाए गए फांसी के फंदे में लटकता मिला।वहीं मृतिका छात्रा का शव उसके कमरे में मिलने के बाद दीवार में सब मरोगे लाल रंग से धमकी भरी इबारत के साथ ही दो पंजे के निशान भी मिले।ऐसे में छात्रावास में काफी दहशत का माहौल है।रविवार की शाम करीब 7 बजे छात्रा का शव देखे जाने के बाद से ही यहां दहशत का मंजर नजर आ रहा था। कोई भी कुछ खुलकर बोलने को तैयार नही थे। यह जरूर है कि मृतिका छात्रा को सभी काफी शांत बता रहे हैं। पुलिस कमरे में मौजूद सभी साक्ष्यों के आधार पर अपनी तात्कालिक विवेचना शुरू कर चुकी है। वहीं पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का भी इंतजार कर रही है।जिससे विवेचना को सही दिशा मिल सके।
इनका कहना है:-
प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
कन्हैया सिंह बघेल
टीआई कोतवाली













