मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम-चरगोड़ा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

सिंगरौली-एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी सीएसआर पहलों के अंतर्गत दिनांक 16 दिसंबर 2025 को ग्राम चरगोड़ा में वर्ष का पाँचवाँ ग्राम स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस शिविर के माध्यम से आसपास के ग्रामीण समुदायों को सुलभ, समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता पुन: उजागर हुई।स्वास्थ्य शिविर में कुल 411 पंजीकरण दर्ज किए गए, जिनमें 176 पुरुष, 208 महिलाएँ एवं 27 बच्चे शामिल रहे। यह आँकड़े सामाजिक रूप से समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एनटीपीसी के केंद्रित प्रयासों को दर्शाते हैं।

शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट से डॉ. सनी कपूर एवं डॉ. ज्योति सिंह सहित विंध्याचल अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें डॉ. मयूराक्षी भराली, प्रबंधक (चिकित्सा), डॉ. भागवत सिंह लोधी, उप प्रबंधक (चिकित्सा), डॉ. लवकुश पांडेय, अधिकारी (चिकित्सा) के साथ सुश्री सविता पटेल एवं अस्पताल स्टाफ शामिल थे। इस अवसर पर श्री माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आरएंडआर) ने भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शिविर के समन्वय एवं प्रभावी संचालन की निगरानी की।

Author

Related Articles

Back to top button