सुलियरी कोयला खदान में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक सुरक्षा सप्ताह
उपस्थित अधिकारियों एवं खदानकर्मियों ने ली सुरक्षा के साथ काम करने की शपथ

सिंगरौली,: सरई तहसील अन्तर्गत आंध्रप्रदेश मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ( एपीएमडीसी) के सुलियारी कोयला खदान में 8 से 17 दिसंबर तक ‘वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए खदान के अधिकारियों ने बताया कि सुलियारी खदान में विगत वर्ष बिना किसी घटना के सुरक्षित तरीके से कोयला उत्पादन का कार्य संपन्न हुआ है और प्रबंधन घटना मुक्त बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। खदान सुरक्षा निदेशालय (डीजीएमएस) वाराणसी जोन के तत्वावधान में मंगलवार को खदान व अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने दिन और रात में सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस मौके पर 17 सदस्यीय पर्यवेक्षक दल के विभिन्न सदस्यों ने सुरक्षा से सम्बन्धित बहुमूल्य सुझाव दिये और नए खदान के बावजूद सुलियारी खदान में बचाव से सम्बन्धित किये गए उपायों को जमकर सराहा। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन सफल एपीएमडीसी एवं अदाणी समूह (एमडीओ) की सुरक्षित, टिकाऊ और सामाजिक रूप से जिम्मेदार खनन कार्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ध्वजारोहण के बाद सुरक्षा सप्ताह के पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें सुरक्षा संस्कृति और सर्वोत्तम प्रथाओं को सुदृढ़ करने के लिए सप्ताह भर में आयोजित होने वाली सुरक्षा कार्यशालाओं, मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना कभी भी घट सकती है, लेकिन इस बदलते परिवेश में सुरक्षा ज्ञान के सहारे कर्मी अपना बचाव कहीं भी कर सकते हैं। साथ ही ड्यूटी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने को अनिवार्य बताया। इस दौरान खान सुरक्षा एवं जागरूकता से सम्बन्धित कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। उद्घाटन कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों का पारंपरिक स्वागत, ज्योति प्रज्वलन, सुरक्षा शपथ, वृक्षारोपण अभियान और वृक्ष प्रत्यारोपण मशीन का उपयोग करके जीवित वृक्ष प्रत्यारोपण का प्रदर्शन शामिल था, जो पर्यावरण संरक्षण पर खदान के विशेष ध्यान को दर्शाता है।
सुलियारी कोयला खदान के संचालन पर एक प्रस्तुति दी गई, जिसमें कोयला उत्पादन में इसकी अहम भूमिका, सुरक्षित खनन पद्धतियों और सामुदायिक विकास पहलों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे आदिवासी कलाकारों ने अपने नृत्य के जरिये दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में सुलियारी कोल ब्लॉक के विस्थापितों के लिए बनाए गए पुनर्वास कॉलोनी स्थित डीएवी स्कूल एवं आसपास के शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर अपने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये दर्शकों को आकृष्ट किया। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिवादन किया एवं सुरक्षा से सम्बन्धित गीत और नृत्य के जरिये सुरक्षा अपनाने का संदेश दिया। इन स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए सुरक्षा संबंधी नुक्कड़ नाटक, गीत, सांस्कृतिक नृत्य के जरिये दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने चित्रकारी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सुरक्षा जागरूकता के सशक्त संदेश फैलाए। स्कूली बच्चों को इस अवसर पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एपीएमडीसी एवं अदाणी समूह के तरफ से कई अधिकारी, कर्मचारी एवं खदानकर्मी मौजूद रहे।
गौरतबल है कि सुलियारी कोयला खदान का माइनिंग और डेवलपमेंट की जिम्मेदारी अदाणी ग्रुप की है। 8 से 17 दिसंबर तक आयोजित इस वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के दौरान, बजौड़ी गांव में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अदाणी फाउंडेशन की टीम ने बुनियादी अग्निशमन तकनीकों, जिनमें होज़ पाइप को संभालना और आग बुझाने के सुरक्षित तरीके शामिल थे, के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का संचालन किया। कार्यक्रम में कुल 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें इस गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं-सहायता समूहों के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे। कार्यक्रम के आखिर में जहां खदान में उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मियों को पुरस्कार दिया गया वहीं स्कूली छात्राओं को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।













