बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

नालियों का पानी सड़क पर हो रहा इकट्ठा एनआईसीटी कॉलेज के सामने

ननि के वार्ड क्रमांक 42 का मामला, एक महीने से बनी है समस्या, नगर निगम सफाई अमला बेसूध, सड़क भी जगह-जगह टूटी

पोल खोल सिंगरौली

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 डिग्री कॉलेज-घुरीताल सड़क मार्ग के एनआईसीटी कॉलेज के ठीक सामने नालियां चोक होने पर उसका गंदा पानी टूटी-फू टी गड्ढों में जमा होकर बदबू मार रहा है। यह समस्या पिछले एक महीने से है। शिकायत के बावजूद ननि का सफाई अमला बेसूध है।

दरअसल नगर निगम क्षेत्र के साफ-सफाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। जिसको लेकर आये दिन रहवासी एवं पार्षद ननि के अधिकारियों के यहां पहुंच समस्याओं से अवगत कराते हुये आरोप दर्ज करा रहे हैं। आरोप है कि ननि का सफाई अमला गंभीर नही है।

जिसके चलते नालियों की नियमित साफ-सफाई नही होने से कचरा से पट कर बजबजा रही हैं। इस तरह के सूरते-हाल डिग्री कॉलेज- घुरीताल मार्ग का है। जहां एनआईसीटी कॉलेज के ठीक सामने की नालियां उफान मार रही है और उसका गंदा पानी सड़क पर जमा होने से रहवासियों एवं छात्र-छात्राओं को आने -जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यहां तक कि ज्ञान वैली पब्लिक स्कूल के नौनिहाल भी इसी मार्ग से कचरे एवं दूषित पानी से होकर आ-जा रहे हैं। आलम यह है कि उक्त मार्ग की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क के गड्ढों में नालियों का पानी भरने से इतना बदबू मारता है कि लोग नाकों में रूमाल ढक कर पैदल चलते हुये नगर निगम के सफाई अमले को कोसते नजर आते हंै। फिलहाल यहां के रहवासियों ने नवागत निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ठ कराते हुये नालियों की साफ-सफाई कराये जाने की मांग की है।

सीएम हेल्पलाईन में भी शिकायत, परिणाम बेअसर
यहां के रहवासियों ने गंदगी एवं क्षतिग्रस्त सड़को के संबंध में एक बार नही तीन-तीन बार सीएम हेल्पलाईन में शिकायते दर्ज करा चुकी है। रहवासियों ने बताया कि 12, 18 एवं 19 अगस्त को सीएम हेल्पलाईन में शिकायत दर्ज कराई गई,

लेकिन उक्त शिकायतो का कोई समाधान नही निकला, बल्कि नगर निगम के अधिकारी सीएम हेल्पलाईन को क्लोज कराने के लिए हर संभव प्रयास करते हुये दबाव बना रहे हैं। समस्या के निदान के बात को ननि का सफाई अमला नजर अंदाज कर शिकायत को क्लोज कराने पर जोर देते हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button