बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
छठ महापर्व को लेकर वार्ड 36 में विशेष सफाई अभियान, तेलगवा चौक से जयनगर कैनाल तक हुई सफाई

सिंगरौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए नगर निगम के वार्ड क्रमांक 36 में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत तेलगवा चौक से जयनगर कैनाल की मुख्य सड़क तक सफाई कराई गई।
इस दौरान सड़क के किनारे उगी घास और झाड़ियों की कटाई कराई गई तथा पूरे मार्ग पर झाड़ू लगवाया गया। अभियान का उद्देश्य छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाना तथा पर्व के दौरान स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।
पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आवागमन करते हैं। ऐसे में रास्तों की साफ-सफाई और व्यवस्थित व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने पर्व को देखते हुए वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयास जारी रखने की बात कही।













