बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 240 से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन

विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत की पहल पर मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम में जारी है निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 14 मरीजों को ऑपरेशन के बाद किया गया डिस्चार्ज

सिंगरौली :जरूरतमंदों की सेवा और मानवता के कल्याण के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम में किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से अब तक 240 से अधिक मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जा चुका है। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क उपचार की सुविधा मिलने से उनके जीवन में नई रोशनी लौट रही है।

इसी क्रम में आज 14 मरीजों को सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा, दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका सुश्री सोनम रवानी, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री बृजेश जायसवाल, डॉ. बीसी सिंह एवं मिश्रा पॉलीक्लीनिक के पीआरओ शिवेंद्र नामदेव की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत की इस पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में 240 से अधिक सफल ऑपरेशन होना सेवा कार्य की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

सेवा और समर्पण की भावना से संचालित यह अभियान जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लौटाने के साथ समाज में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दे रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button