बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खुटार निवासी अजय कुमार शाह के निधन पर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में हुए शामिल

सिंगरौली। राजस्थान के सिरोही में खुटार निवासी अजय कुमार शाह (पिता स्वर्गीय रामबकस शाह) का विगत दिवस दुखद निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर ग्राम खुटार स्थित निज निवास लाए जाने के बाद देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने उनके घर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक मेश्राम ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही वे अजय कुमार शाह की अंतिम शवयात्रा में भी शामिल हुए और दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।इस अवसर पर विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Author

Related Articles

Back to top button