मध्य प्रदेशसिंगरौली

गड़वानी पंचायत में कृषक जैव संसाधन केंद्र का शुभारंभ

जैविक खाद की उपलब्धता से किसानों को मिलेगा लाभ, कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर

सिंगरौली/चितरंगी। चितरंगी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़वानी में पंचायत भवन परिसर में कृषक जैव संसाधन केंद्र का शुभारंभ कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा धूमधाम से किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को जैविक खाद आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे कृषि कार्य में सुधार और उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रामेश्वर प्रसाद कोल एवं धर्मेंद्र कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती के महत्व और उसके लाभों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जैविक खाद के उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ेगी तथा फसलों की गुणवत्ता में सुधार होगा।
उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा किसान, महिला समूह एवं मजदूर उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Author

Related Articles

Back to top button