बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन पुलिस ने 1 किलो 22 ग्राम गांजे के साथ महिला को किया गिरफ्तार

कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप के नजदीक बिक्री की फिराक में थी महिला, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सिंगरौली। जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 22 ग्राम गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को थाना जियावन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कटौली निवासी प्रतिभा बंसल (23), पति मंजू बंसल, कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप के नजदीक गांजा बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदेही महिला को पकड़ लिया।

महिला आरक्षक से तलाशी कराए जाने पर उसके पास मौजूद पॉलिथीन से 1022 ग्राम यानी 1 किलो 22 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर महिला को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना जियावन में अपराध क्रमांक 745/2026 के तहत धारा 8, 20(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार साकेत, तेज बहादुर सिंह, सउनि रामसुंदर विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक सदन, प्रभात दुबे, महिला आरक्षक प्रतिमा टोप्पो सहित जियावन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button